मुरादाबाद। पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बिजली विभाग के जेई और एसडीओ पर व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने घर में घुसने और बिजली चोरी का झूठा आरोप लगाने की शिकायत की है।कटघर थानाक्षेत्र के पचपेड़ा निवासी पूर्व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रेशमा बेगम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने शनिवार सुबह करीब 6 बजे बिजली विभाग के जेई और एसडीओ अपनी टीम के साथ उनके घर घुस आए। उन्होंने आरोप है कि टीम के साथियों ने गाली गलौज की और आरोप है कि बिजली चोरी का झूठा आरोप लगाया है। अधिवक्ता का दावा है कि वह बिजली का भुगतान कर चुकी हैं। बिजली विभाग के इन कर्मचारियों की वजह से घर मे मौजूद बड़ी बहन घबरा गई और बेहोश हो गई। रेशमा बेगम ने बिजली कर्मचारी व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।