फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश की उम्मीद लेकर आए बादलों ने बढ़ा दी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार बारिश के आसार बने हुए हैं। शनिवार को जहां जमकर बारिश हुई, वहीं, रविवार को सुबह बारिश की उम्मीद जगाने वाले बादल से ही बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश नहीं हुई। बीच-बीच में धूप खिली तो उमस ने भी परेशान किया। अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से मौसम में खासा बदलाव देखा जा रहा है। बारिश का सिलसिला भी जारी है। लेकिन, उमस भी परेशान करने लगी है। शनिवार को जिले में जमकर बारिश हुई थी। मौसम पूरी तरह बदल गया था। सुहावने मौसम के बीच गर्मी का असर नहीं दिखा। वहीं, रविवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। लगा कि बारिश होगी, लेकिन दिन भर बूंद नहीं गिरी। लेकिन, उमस में जरूर इजाफा हो गया। हालांकि, बादलों को देखकर बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की पूरी संभावना बनी है। सोमवार को भी बारिश होने के आसार हैं। बारिश से तापमान में गिरावट होगी।

-
आठ मरीजों का चल रहा इलाज
अमरोहा। बारिश के बाद मौसम में बदलाव होने लोगों को राहत मिली है। जिला अस्पताल में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, रविवार का अवकाश होने के चलते जिला अस्पताल बंद रहा। इमरजेंसी में दो मरीज देखे गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव होने के बाद त्वचा, रोग के साथ अन्य बीमारियों में इजाफा होगा। जिसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। बताया कि रविवार को जिला अस्पताल में आठ मरीज भर्ती रहे। तीन डायरिया व पांच बुखार के शामिल रहे। बताया कि मौसम बदलने से मच्छर जनित रोगों के बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें