फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पांच दिन बाद भी पिंजरे में कैद रहा तेंदुआ, नहीं छोड़ा जा सका वन क्षेत्र में

Thu, 07 May 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव मैसूवाला में पकड़ा गया तेंदुआ बुधवार को पांचवें दिन भी वन क्षेत्र में नहीं छोड़ा जा सका। तेंदुआ पांचवें दिन भी पिंजरे में ही कैद रहा। दो मई को तेंदुआ गांव के पास लगे पिंजरे में कैद हो गया था। तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से कई गांव के लोग परेशान थे। तेंदुआ पकड़े जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। तेंदुए को वन विभाग की टीम स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मुरादाबाद के डियर पार्क में ले गई थी। बुधवार को भी तेंदुआ डियर पार्क में ही पिंजरे में ही कैद रहा। ठाकुरद्वारा के वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार का कहना है कि अभी तक लखनऊ से तेंदुए को किस वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा उसका आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर ही तेंदुए को बताए गए वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। फिलहाल तेंदुए की देखभाल वन विभाग के ठाकुरद्वारा की टीम कर रही है। उसे समय से मीट और अन्य सुविधाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें