फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक शहर में नहीं घुसेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में शनिवार को दो कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कार्यक्रम में भाग लेंगे जबकि 55 केंद्रों पर पीईटी होगी। जिसके मद्देनजर शहर में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक रोडवेज की बसें प्रवेश नहीं करेंगी। इस दौरान रूट डायवर्जन की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार ने बताया कि मुरादाबाद में 55 परीक्षा केंद्रों पर 15 और 16 अक्तूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा(पीईटी)-2022 का आयोजन किया जाएगा। पहली पाली सुबह दस बजे से 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। दो दिन होने वाली इस परीक्षा में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। अधिकांश परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी जाएंगे। परीक्षा के अलावा शनिवार को शहर में मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो। इसके मद्देनजर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था शनिवार और रविवार को रहेगी। सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जबकि रोडवेज की बसों पर प्रतिबंध सुबह ग्यारह बजे से शाम सात बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें