फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त इंजीनियर की गैर इरादतन हत्या में पति पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में जल निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर दिनेश कुमार वर्मा (65) की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली के सिविल लाइंस निवासी भास्कर वर्मा लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। उन्होंने सात अक्तूबर 2022 को मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में रामगंगा विहार निवासी रेखा देवी, उसके पति जाह्नवी प्रसाद शर्मा, बेटे व्योम शर्मा, बेटी मुक्तेश्वरी और रेखा के दो भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन) में केस दर्ज कराया था। जिसमें भास्कर ने बताया कि उनके पिता दिनेश कुमार वर्मा 2018 में जल निगम से इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि मुरादाबाद में तैनाती के दौरान पिता ने रेखा को घर में बतौर घरेलू नौकरानी के तौर पर रखा था। महिला ने उनके पिता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।
इसके बाद पिता के पैसों से ही रामगंगा विहार में रेखा ने एक मकान भी खरीद लिया था। सेवानिवृत्त होने के बाद भी महिला ने उसके पिता को अपने चंगुल में फंसा रखा था। 18 सितंबर 2022 को उसके पिता को पैसों के चक्कर में आरोपी महिला, उसके पति, बेटे, बेटी और भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

भास्कर के मामा अनिल वर्मा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें चोटें लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रेखा, उसके पति जाह्नवी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति पत्नी मूलरूप से गोरखपुर जनपद के शाहपुर थानाक्षेत्र के राधा कृष्ण साधना मंदिर गीता वाटिका गोरखपुर निवासी हैं। सोमवार दोपहर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें