ठाकुरद्वारा। ताली वाले तालाब के पास स्थित जाहरवीर गोगा के मठ की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की राजस्व विभाग की टीम ने जांच की। एसडीएम के आदेश पर बुधवार को राजस्व विभाग की टीम लेखपाल हिमांशु के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश की गई तो मठ की करीब पांच मीटर भूमि पर अवैध कब्जा मिला। कुछ किसानों ने मठ की भूमि को जोत कर अपने खेत में मिला लिया था। राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश के बाद सीमांकन किया। कहा कि भविष्य में अवैध कब्जा करने पर कार्रवाई की जाएगी। पैमाइश के दौरान भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह, दीपक वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य दिनेश कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार पाल, पवन पुष्पद, कमलेश कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंघल व देव पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद