मुरादाबाद। निकाय चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संचालित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को अवकाश के दिन भी अधिकारी ड्यूटी कर रहे थे और वे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों से चुनाव सामग्री की व्यवस्था के बारे में पूछताछ कर रहे थे।
प्रभारी अधिकारी निकाय चुनाव युगराज सिंह जिले के अधिकारियों से प्रत्येक निकायों के केंद्र और बूथ के बारे में जानकारी ले रहे थे। सहायक प्रभारी अधिकारी सिद्धार्थ कृष्ण ने बताया कि चुनाव के लिए चुनाव के लिए 16908 कर्मचारियों के साथ 60 अधिकारियों को भी तैनात किया जाएगा। प्रत्येक बूथ की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। प्रत्येक बूथ के लिए एक-एक मतपेटिका की व्यवस्था की जाएगी।
जिले के निकाय संवेदनशील बूथ अति संवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस
नगर निगम मुरादाबाद 156 137 48
नगर पालिका भोजपुर धर्मपुर 9 4 6
नगर पंचायत पाकबड़ा 8 5 3
नगर पंचायत अगवानपुर 0 2 9
नगर पंचायत कांठ 7 14 2
नगर पंचायत उमरी कला 5 4 2
नगर पालिका परिषद बिलारी 13 22 9
नगर पंचायत कुंदरकी 6 15 4
नगर पंचायत महमूदपुर माफी 11 12 0
नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा 13 5 8
नगर पंचायत ढकिया 3 7 2