फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फर्म के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित टीएमयू के पास शुक्रवार रात दो बाइक की टक्कर के दौरान एक एक्सपोर्ट फर्म का कर्मचारी घायल हो गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने फर्म के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंची मझोला पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार बुद्धविहार निवासी सचिन दिल्ली रोड लोधीपुर सीएनजी पंप के नजदीक एक एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता था। अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर नारायण निवासी सचिन के साले बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे ड्यूटी से वापस घर लौटते समय दिल्ली रोड पर हाईवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में टीएमयू के पास गलत दिशा से आए बाइक सवार ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन को दिल्ली में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पाकबड़ा पुलिस ने बिजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी रविवार को परिवार के लोग सचिन का शव लेकर एक्सपोर्ट फर्म के गेट पर पहुंच गए और मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर परिजन चले गए। सचिन की मौत से पत्नी, बच्चों और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें