फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पूरी रात बंद रही 50 घरों की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में खाकेश्वर मंदिर वाली सड़क के करीब 50 घरों की विद्युत आपूर्ति रविवार की पूरी रात बंद रही। मोहल्ले के लोगों का आरोप है की शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने विद्युत आपूर्ति को ठीक कर सुचारू नहीं किया। मोहल्ले के निवासी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को रात करीब 9:30 बजे मोहल्ले के 50 घरों की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई थी। इसकी सूचना बिजली घर और उसके अधिकारियों को दी गई लेकिन विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण का पता लगाकर उसे सुचारू नहीं किया गया। 50 परिवार करीब 15 घंटे तक लगातार बिना विद्युत आपूर्ति के गर्मी में बेहाल रहे। ठाकुरद्वारा बिजली घर के जेई महेश चंद ने बताया कि इस मोहल्ले की एबीसी केबल में आग लग गई थी। जिससे रात में विद्युत आपूर्ति ठीक करना संभव नहीं था। सुबह विद्युत टीम ने मौके पर जाकर सोमवार करीब 11:00 बजे विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें