फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मशीन खराब होने से 14 घंटे ठप रही कांठ की बिजली

Fri, 11 Jul 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। रात नगर के बिजली उपकेंद्र पर मशीन में खराबी आने से 14 घंटे तक नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे उपभोक्ताओं को बिन बिजली दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांठ नगर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाला बिजली उपकेंद्र करीब 90 वर्ष पुराना है। जहां इस उपकेंद्र की बिल्डिंग जर्जर हाल है तो वहीं मशीनें भी काफी पुरानी हो चुकी हैं, जिनमें आए दिन खराब आ जाती है। कभी मशीनें खराब हो जाती हैं तो कभी हल्की बारिश में ही मुख्य लाइन में फाल्ट हो जाता है, जिस कारण नगर क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो जाती है। बुधवार की रात भी बिजली उपकेंद्र पर लगी बीसीवी मशीन में खराबी आ गई, जिससे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने जैसे-तैसे मशीन को दुरूस्त कर 14 घंटे के बाद आपूर्ति सुचारु कराई। लेकिन इसके बाद भी बार-बार ट्रिपिंग होने से दिक्कत हुई। बिजली उपकेंद्र पर तहसील और टाउन फीडर से जुड़े उपभोक्ता सुचारू रूप से आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें