फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिरसी में तीसरे दिन भी नहीं मिली बिजली, परेशान रहे लोग

Thu, 07 Dec 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। सिरसी के मोहल्ला शर्की कर्बला रोड वाले ट्रांसफार्मर को खराब हुए तीन दिन बीत गए। इससे 200 उपभोक्ताओं को परेशानी बनी हुई है। बुधवार की दोपहर दो बजे खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली कर्मी लेकर गए। तीन दिन से बिजली नही होने से लोगो के घरों में पानी खत्म हो गया है। लोग सरकारी हैंडपंप से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं, वह किराए का जनरेटर लाकर पानी भर रहे हैं। जबकि घरों में रात का अंधेरा मोमबत्ती जलाकर दूर कर रहे हैं। इनवर्टर भी डाउन हो गए हैं। रास्तों में अंधेरा छाया हुआ है। इस बीच सभासद इरफान हैदर ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि मोहल्ला शर्की कर्बला रोड का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है लेकिन अभी तक विद्युत निगग द्वारा ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया है। विद्युत कर्मी कहते हैं कि पहले चंदा इकट्ठा करो, तब दूसरा ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। जो कर्मी काम करते हैंं वह भी स्थानीय हैं। जेई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर रखवाया जा रहा है। रात्रि में आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें