रखरखाव के बकाया पैसे का भुगतान नहीं करने के कारण कंपनी ने जीवन गीत अमृतवन कॉलोनी की पानी और बिजली की सप्लाई बंद कर दी। तीन दिनों से कॉलोनी के लोग बिजली और पानी नहीं मिलने की वजह से काफी परेशान हैं। इस मामले में मंडलायुक्त को पत्र भेजकर लोगों ने पानी बिजली की सप्लाई करने की गुहार लगाई है।
अगवानपुर की जीवन गीत अमृतवन कॉलोनी के अध्यक्ष भुवनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नोएडा की एटीएस मेंटीनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने जुलाई 2017 में 139 आवास आवंटित किए थे। इस दौरान एटीएस कंपनी के पदाधिकारियों ने लोगों को सारी सुविधाएं देने के लोभ लुभावने सपने दिखाए थे। इसी आधार पर लोगों ने आवास आवंटित कराए। उस समय रखरखाव का कोई वादा पूरा नहीं किया।कंपनी के लोग बिना वजह कॉलोनी के लोगों पर बकाया पैसे का भुगतान नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। कंपनी के लोगों ने कॉलोनी की बिजली और पानी की सप्लाई बंद कर दी है।तीन दिन से कॉलोनी के लोग बिजली और पानी सप्लाई नहीं हो रही है। इस कॉलोनी के लोग दैनिक दिनचर्या करने के लिए पानी के लिए लोग तरस रहे थे। सोमवार को नगर निगम को 500 रुपये देकर लोगों ने पानी का टैंकर मंगाया है। इसके बाद कॉलोनी के लोगों को थोड़ी राहत मिल सकी। इस बारे में मैनेजर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि कॉलोनी के लोगों पर रखरखाव का पैसा बकाया है।लोग समय से पैसे का भुगतान नहीं करते हैं। इससे कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड का वेतन भी नहीं निकल पाता है। बिजली का बिल जमा नहीं हुआ है।बिजली और निगम में कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया। कॉलोनी के लोग पैसे देंगे तो बिल का भुगतान कर बिजली की लाइन जोड़वा दी जाएगी।