फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान पर गिरा बिजली का खंभा, बाल बाल बचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरहट्टी चौराहा के पास स्थित बीके ज्वेलर्स (दुकान) पर बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बिजली का खंभा गिर गया। खंभे से 11 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही थी। खंभा गिरने से तेज धमाका हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। इससे दुकान में मौजूद सराफा कारोबारी और ग्राहक बेहद घबरा गए। मौके पर आसपास के दुकानदार व व्यापारी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

तहसील स्कूल बिजलीघर को सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई गई। व्यापारियों की शिकायत पर विद्युत निगम के जेई, एसडीओ आदि मौके पर पहुंचे और खंभे को फिर से खड़ा किया। वहीं व्यापारियों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के महामंत्री नितिन राज, अध्यक्ष विजय मदान, गौहर चौधरी, राम प्रसाद रस्तोगी, गगन चड्डा आदि ने जिला प्रशासन से शिकायत की।
संगठन का कहना है कि विद्युत निगम को दोपहर 12 बजे खंभा टेढ़ा होने की सूचना दी थी। इसके बावजूद अधिकारियों को टीम ने बता दिया कि खंभा सही है। चार घंटे बाद ही घटना हो गई। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। व्यापारियों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें