फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवनिर्वाचित पार्षद पांच साल तक अपने कामों में कोताही न बरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम में पहली बार पार्षद चुनकर आए कार्यकर्ताओं को सेवक के रूप में कार्य करते हुए अपने वार्ड को चमकाना हैं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना है। इसके साथ-साथ पार्षदों के कंधों पर लोकसभा चुनाव की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हैं। पार्षदों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी मेहनत के साथ अभी से जुट जाना हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में पार्टी के नवनिर्वाचित 35 पार्षदों के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने कहीं। उन्होंने फूल माला पहनाकर पार्षदों को सम्मानित किया। इस दौरान एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पूरे पांच वर्ष तक अपने वार्ड में मेहनत से कार्य करना है। किसी प्रकार की कोताही पार्षद न बरतें। पार्षद अपने वार्ड में बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर ऐसा विकास कार्य कराएं जो 5 वर्ष बाद क्षेत्र की पब्लिक उन्हें फिर से चुने। नवनिर्वाचित महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि पीतलनगरी को वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी के रूप में चमकाना है। सदन में सभी पार्षदों की उम्मीदों पर खरा उतरना है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए हमें चिंतन करना है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा और संचालन नवनिर्वाचित पार्षद कुलदीप नारायण सिंह ने किया। बैठक में महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा नत्थू राम कश्यप, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त जायसवाल, नवीन चौधरी, हेमराज सैनी के अलावा नवनिर्वाचित पार्षदों में कुलदीप नारायण सिंह, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र विश्नोई, रुचि चौधरी, कविता गुप्ता नीरज, डा. गौरव श्रीवास्तव, विशाल गोलू, पंकज शर्मा, दिनेश गोला, शीतल, टीटू सैनी, चंद्रभान सैनी, हुकुम सिंह, कोमल रस्तोगी, राधा रानी, गीता शर्मा, शिखा परमार, मनोरमा सैनी, पंकज यादव, देशरतन कत्याल, मोहित गौड़, चंद्रभान, सुधीर सेठ प्रशांत सागर, तुषार सिंह, राखी सैनी, कमला वर्मा, सरोज सैनी, कमलेश सिंह, शिखा परमार, राहुल देव, भगवान दास, शैलेंद्र सैनी, विनय रजौरिया, अजय तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें