फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की याद आई तो आठ साल का बालक ननिहाल से चल दिया पैदल, तपती दोपहर में तय कर डाला 12 KM का सफर

Sat, 20 May 2023 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मां की याद आने पर आठ साल का बालक ननिहाल से पैदल ही चल दिया। उसने तपती दोपहर में 12 किलोमीटर का सफर तय कर डाला। छजलैट पुलिस के प्रयास से बालक को परिवार वाले मिल गए।
विज्ञापन
आठ साल का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कांठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मां की याद आई तो आठ साल के बालक ने तपती दोपहर में 12 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर डाला। एक जागरूक युवक और पुलिस के प्रयास से बालक अपने परिवार वालों तक पहुंच पाया।
विज्ञापन


मुरादाबाद नागफनी रामलीला ग्राउंड के राजकुमार शुक्रवार को बाइक से कांठ आ रहे थे। उन्होंने रास्ते में एक बालक को पैदल मुरादाबाद की ओर जाते देखा। मगर जब वह काफी समय बाद कांठ से लौट रहे थे, तो बालक उन्हें फिर मिला। 

हालांकि इस बार भी उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब वह छजलैट में एक दुकान पर बैठे थे, तो बालक फिर दिखाई दिया। इस बार उन्होंने बालक को रोककर पूछताछ की, मगर वह ठीक से कुछ नहीं बता पाया। वह उसे छजलैट थाने ले आए। 
विज्ञापन


पुलिस ने सहानुभूति जताई तो बालक ने अपना नाम नितिन पिता का नाम छत्रपाल और मां का नाम नीतू और गांव सहसपुर बताया, लेकिन वह यह नहीं बता पाया कि सहसपुर कहां और किस थाने में है। वह कोई मोबाइल नंबर भी नहीं बता पाया। उसने बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले उसे कांठ ननिहाल में मामा के पास छोड़ गई थी। उसे मां की बहुत याद आ रही है। वह मां के पास जा रहा है। 
विज्ञापन

छजलैट के दरोगा बालकिशन ने कांठ पुलिस से संपर्क किया। इधर कुछ देर बाद ननिहाल वाले बालक के गुम होने की सूचना देने कांठ थाने आए। जब उन्हें एक बालक के छजलैट में मिलने की जानकारी हुई तो वह छजलैट पहुंचे। उन्होंने बालक को देखते ही पहचान लिया। इधर बालक का पिता भी थाने आ गया। पुलिस ने बालक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। बालक के मिलने पर परिवार वालों ने छजलैट पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें