मुरादाबाद। रेलवे ने कोयले की मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने के लिए आठ ट्रेनों की निरस्तीकरण की अवधि बढ़ा दी है। इनमें लखनऊ-मेरठ राज्यरानी, मुरादाबाद-काठगोदाम, बरेली-प्रयागराज संगम और रोजा बरेली पैसेंजर के नाम शामिल हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि तापीय ऊर्जा संयंत्रों पर समय से कोयला पहुंचाने के लिए ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
इस प्रकार रहेगा निरस्तीकरण
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम निरस्तीकरण की तारीख
22453 लखनऊ-मेरठ राज्यरानी एक्स. 12 जून तक
22454 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्स. 13 जून तक
14308 बरेली-प्रयागराज एक्स. 12 जून तक
14307 प्रयागराज-बरेली एक्स. 12 जून तक
04379 रोजा-बरेली एक्स. 13 जून तक
04380 बरेली-रोजा एक्स. 12 जून तक
05531 काठगोदाम-मुरादाबाद एक्स. 12 जून तक
05332 मुरादाबाद-काठगोदाम एक्स. 12 जून तक