फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डबलडेकर, जनसेवा समेत आठ ट्रेनें निरस्त

Sun, 30 Apr 2023 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाराणसी जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होगा। इसके कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसमें डबल डेकर, लखनऊ-चंड़ीगढ़, जनसेवा जैसी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। इनके अलावा कुछ ट्रेनें बदले हुए रूट से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


(12583/84) लखनऊ-आनंदविहार डबलडेकर एक्सप्रेस, (15119/20) बनारस-देहरादून एक्सप्रेस, (15011/12) लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, (14307-08) बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, (15043-44) लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस, (14235-36) बरेली-बनारस एक्सप्रेस, (13257-58) दानापुर जनसाधारण, (14618-17) जनसेवा एक्सप्रेस, 30 अप्रैल से नौ मई तक निरस्त रहेंगी। इनके अलावा 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस, 15074 टनकपुर-सिंगरौली, 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस को आठ मई तक शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत की जगह शाहजहांपुर, पीलीभीत के रास्ते चलाया जाएगा। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें