फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला गाड़ियों के संचालन के लिए आठ ट्रेनें रहेंगी रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ग्रीष्म ऋतु के कारण बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। बिजली घरों में कोयले की कमी न हो इसलिए रेल प्रशासन बिजली घरों तक कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। कोयले के सुगम तथा तीव्र गति से परिवहन के लिए भारतीय रेल कोयला ले जाने वाली मालगाड़ियों को उच्च प्राथमिकता से संचालित कर रहा है। इसलिए रेलवे ने आठ ट्रेने निरस्त करने का निर्णय लिया है। इनमें गाड़ी संख्या 22453 ( लखनऊ- मेरठ सिटी ) 3 से 5 जुलाई तक, गाड़ी संख्या 22454 ( मेरठ सिटी- लखनऊ ) 4 से 6 जुलाई, गाड़ी संख्या 14308 ( बरेली- प्रयागराज ) 3 से 5 जुलाई, गाड़ी संख्या 14307 ( प्रयागराज संगम - बरेली ) 3 से 5 जुलाई, गाड़ी संख्या 04379 ( रोजा- बरेली ) 04 से 06 जुलाई तक निरस्त रहेंगी जबकि गाड़ी संख्या 04380 ( बरेली - रोजा ) 03 से 05 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 05531 (काठगोदाम - मुरादाबाद ) 03 से 05 जुलाई तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05332 ( मुरादाबाद -काठगोदाम ) 03 से 05 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें