फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छह माह के बच्चे सहित आठ कोरोना संक्रमित

Mon, 17 Apr 2023 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छह माह के बच्चे सहित आठ नए कोरोना मरीज रविवार को मिले हैं। इसमें जल शक्ति मंत्रालय व बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी संक्रमितों को हल्का बुखार व गले में तकलीफ है।
विज्ञापन


नए मिले मरीजों में बिजनौर निवासी टीएमयू का फार्मेसी का छात्र, बुद्धि विहार निवासी 17 वर्षीय किशोर, रामगंगा विहार निवासी छह माह का बालक, बुद्धि विहार निवासी निजी कर्मचारी, दीनदयाल नगर निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय व जल शक्ति मंत्रालय में तैनात कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम ने सभी मरीजों से संपर्क कर होम क्वारंटीन में रहने के लिए कहा है। छह माह का बच्चा फिलहाल ग्रेटर नोएडा में अपने परिजनों के साथ है। उसकी दो दिन से तबीयत खराब थी। बालक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उसके माता-पिता को भी जांच के लिए कहा गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें जुकाम, खांसी या गले में समस्या है, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है। कोविड संबंधी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 73765, 2119, 7376520121, 7376520126 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन





कोरोना बना रहा चेन, स्वास्थ्य विभाग बेचैन
- सिंचाई विभाग व बीओबी के क्षेत्रीय कार्यालय में कई मरीज मिले
- मंत्रालय ने इम्युनाइजेशन के लिए वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा है। चिंता की बात यह है कि कई दफ्तरों में संक्रमण की चेन बन गई है। टीएमयू के डॉक्टरों के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय के मामले सामने आए। इसके बाद अब सिंचाई विभाग के चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं।
इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। रविवार को मंत्रालय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये इम्युनाइजेशन के निर्देश दिए। कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही सभी को वैक्सीन की तीसरी डोज लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे लोगों में हर्ड इम्युनिटी विकसित हो सकेगी। हालांकि जिले में डेढ़ माह से वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। अब उम्मीद है कि जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक मिले सभी मरीजों को फोन कर उनकी तबीयत पूछ रही है। इससे व्यक्ति को आवश्यकता पड़ने पर उपचार जिया जा सकेगा। सीएमओ डॉक्टर एमसी गर्ग का कहना है कि सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन



यह रखें सावधानियां
घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनें
सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें
हाथों को साबुन से बार-बार धोएं
लक्षण महसूस हों तो कोविड की जांच कराएं
सुबह शाम गुनगुने पानी का सेवन करें
किसी से मिलें तो दो गज की दूरी बनाकर रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें