फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुरवाई हवा ने शहरवासियों को किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन में हल्की धूप निकली है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा और शीतलहर से शहरवासी ठिठुर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी मौसम इसी तरह का बना रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब था। दिन में गलन बेहाल कर रही थी। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 89 फीसदी और शाम को नमी 85 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से पूरब से पश्चिम दिशा में चली।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार को मघ्यम से घना कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें