फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाकबड़ा में चाकू से गोदकर ई रिक्शा चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव के जंगल में 20 वर्षीय ई रिक्शा चालक रिजवान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव पड़ा मिला तो घटना की जानकारी हो पाई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। अब तक घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रिजवान पुत्र हसमत मझोला के गांगन वाली मैनाठेर गांव निवासी था। रोज की तरह रविवार शाम भी रिजवान ई रिक्शा चलाने घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह पाकबड़ा के उमरी सब्जीपुर गांव के लोग जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक खेत में झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के जेब में मिले आधार व मोबाइल के जरिए उसकी पहचान रिजवान के रूप में कराई। सूचना मिलने पर एसएसपी हेमराज मीना मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। युवक के गले, पीठ और पेट में चाकू के गहरे निशान मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि युवक रविवार शाम ई रिक्शा चलाने घर से निकला था। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर उसका शव पड़ा मिला है। पुलिस और एसओजी हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें