फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जल्द शुरू होगी शहर में ई-चालान की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में जल्द ही ई-चालान की व्यवस्था शुरू की जाएगी। एक माह तक शहर में गलत वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर वाहन के ई-चालान का मेसेज वाहन स्वामी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जाएगा। जागरूकता के लिए यह अलर्ट मेसेज होगा। इसके बाद ई-चालान की व्यवस्था प्रभावी कर दी जाएगी। इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का जायजा लेने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार को और स्मार्ट सिटी के अफसरों को दिए।
विज्ञापन

मौका था जिले के आला अफसरों द्वारा नगर आयुक्त संजय चौहान के आग्रह पर स्मार्ट सिटी परियोजना के इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) के भ्रमण कार्यक्रम का। डीएम के अलावा एसएसपी हेमराज मीणा और वीसी शैलेष कुमार समेत विभिन्न विभागों के आला अफसरों ने शुक्रवार पीलीकोठी स्थित आईसीसीसी के भवन में पहुंच कर वहां से शहर भर की गतिविधियों पर कैसे नजर रखी जाएगी इसकी बारीकी को समझा। नगर आयुक्त ने डीएम, एसएसपी को शहर में लगे आधुनिक कैमरों के माध्यम से कैसे वाहनों के ई-चालान किए जाएंगे इसको बताया। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने के लिए ट्रैफिक लाइटों आदि को भी कंट्रोल रूम से नियंत्रित कर दिखाया। जिसे देखने के बाद डीएम ने एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह से कहा कि पहले शहर में ई-चालान की ट्रेनिंग अपने पुलिसकर्मियों को दें। शहर के लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए एक माह तक बिना चालान शुल्क के चालान का सिर्फ मेसेज उनके मोबाइल पर पहुंचे। उसके बाद व्यवस्था प्रभारी की जाएगी। इस मौके पर डीएम, एसएसपी के अलावा वीसी शैलेष कुमार, नगर आयुक्त संजय चौैहान, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, अतुल कुमार, सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय आदि मौजूद रहे।
000
(फोटो)
एसपी ट्रैफिक ने खुद चेक की व्यवस्था
आईसीसीसी में भ्रमण के दौरान पॉवर प्वाइंट प्रजटेंशन में बताया गया कि कंट्रोल रूम में बैठा व्यक्ति शहर के किसी भी चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी को किसी भी तरह की कोई सूचना दे सकता है अथवा चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में बैठे स्टाफ को। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह और एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा ने इस व्यवस्था को स्वयं चेक किया, जो सही पाई गई। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं के संचालन का जिम्मा संभालने वाली एजेंसी मेसर्स एल.एण्ड.टी द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रदर्शन के माध्यम से उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आईसीसीसी परियोजना की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

000
इन व्यवस्थाओं के भी बारे में की जानकारी, किया या चेक
- 35 स्थानों पर लगाए गए आटोमेटिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस)।
- 32 स्थानों पर लगाए गए सर्विलांस सिस्टम।
- 15 स्थानों पर लगाए गए रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम (आरएलवीडी)।
- 10 स्थानों पर लगाए गए आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकजनाईजेशन (एएनपीआर)।
- 37 स्थानों पर लगाए गए पब्लिक एड्रेस सिस्टम।
- 35 स्थानों पर लगाए गए इमरजेंसी कॉल बाक्स (ईसीबी)।
000
विभिन्न अधिकारियों ने यह दिए सुझाव
शैलेंद्र कुमार सिंह (डीएम): नगर की जामा मस्जिद, काली माता मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी परियोजना अंतर्गत कैमरे लगाये जाय। कानून व्यवस्था के दृष्टिगत महत्वपूर्ण अन्य स्थलों की भी सूची मुरादाबाद स्मार्ट सिटी को उपलब्ध करा दी जाए जहां पर कैमरों की आवश्यकता हो। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सरकार की योजनाओं और महत्वपूर्ण उद्घोषणाओं को प्रसारित किया जाए।
-
हेमराज मीणा (एसएसपी): आईसीसीसी परियेाजना अंतर्गत नगर के यातायात से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को एक ही दिन में चेक करके सभी को एक साथ लागू किया जाए। शहर के जिन मार्गों पर जेब्रा क्रासिंग नहीं बनी है वहां बनाई जाए।
-
50 वेंडरों को वितरित की सोलर लालटेन
मुरादाबाद स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित की जा रही सोलर लालटेन योजना में चयनित राहुल, सोनू, मुकेश, संजय राखी, कविता, सचिन, मनीष, प्रिया, चमेली देवी समेत शहर के 50 वेंडर्स को सोलर लालटेन का वितरण अधिकारियों ने किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें