गंगा स्नान के मेलों के लिहाज से एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा ने ड्यूटियां तय कर दी हैं। उन्होंने बताया कि गक्खरपुर, राईभूड़, जयनगर में मेले लगते हैं। गक्खरपुर में नायब तहसीलदार दुष्यंत कुमार, राजस्व निरीक्षक संजय कुमार, लेखपाल हिमांशु, अभिषेक चौहान आदि की ड्यूटी लगाई है। सीओ, तहसीलदार को मेले में व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए कहा गया है। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक भी अपने क्षेत्रों में रहकर स्थिति पर नजर रखेंगे।