फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवरात्र में मातारानी के जयकारों से गूंजे मंदिर, कन्याएं भी जिमाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के नवमीं के दिन बुधवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। मातारानी का पूजन किया गया। इसके साथ ही घरों पर भी श्रद्धालुओं ने कन्या जिमाईं। शाम को संकीर्तन से मातारानी का गुणगान किया गया और फिर आरती की गई। दिनभर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह रहा।
पिछले नौ दिनों से शहर में नवरात्र की धूम मची हुई थी। नवमीं पर लालबाग स्थित मां काली मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, लाइनपार स्थित माता मंदिर, कपूर कंपनी स्थित हुल्का देवी मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर, राधा-कृष्ण मंदिर सिविल लाइंस, दुर्गा मंदिर कोर्ट रोड, मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे लाइन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। नवमीं पर शहर के देवी मंदिर बुधवार को मातारानी के जयकारों से गूंज उठे। मातारानी की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। उन्होंने मातारानी को लाल चुनरी और श्रृंगार चढ़ाया। भोग लगाने के बाद आरती की। वहीं घरों पर भी श्रद्धालुओं ने हवन किया और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन सामग्री की लगीं दुकानें
शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर सुबह से ही अस्थाई दुकानें लग गई थीं। वहां पर पूजन सामग्री, फूलों के अलावा प्रसाद भी था। श्रद्धालुओं ने खरीदारी के बाद मंदिर में मातारानी के दर्शन किए। पूजा के बाद भी बच्चों ने दुकानों से खिलौने खरीदे और चाट-पकौड़ी का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें