फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कमालपुरी खालसा में डंपर ने तोड़ा खंभा , चपेट में आकर बाइक सवार घायल

Tue, 03 Mar 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। डिलारी मार्ग पर स्थित गांव कमालपुरी खालसा में मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार कर तोड़ दिया। टूटा विद्युत पोल उस समय वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पर गिरने से वह गंभीर घायल हो गया। पोल के टूटने से गांव की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। रविवार को रात करीब 10:00 बजे गांव के मंदिर के पास डंपर की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। तभी उधर से किशनपुर गांवड़ी निवासी अभिजीत सिंह बाइक से गुजर रहे थे विद्युत पोल टूट कर उनके ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस ने उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया। उधर दूसरे दिन सोमवार को भी गांव के विद्युत आपूर्ति सुधार नहीं हो सकी। पोल के टूटने के बाद आरोपी डंपर को लेकर उसका चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें