फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिया निर्माण के कारण स्योहारा मार्ग पर लगा जाम

Sun, 28 Sep 2025 09:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 12 ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर नगर में शनिवार को लगा लंबा जाम संवाद
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में स्योहारा मार्ग पर शनिवार को लगे कपड़ा बाजार, अतिक्रमण और पुलिया निर्माण के कारण पूरे दिन लंबा जाम लगा रहा। इससे लोगों को वहां से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया था। जो देर शाम तक लगा रहा। जाम लगने का एक कारण शनिवार को लगने वाला साप्ताहिक कपड़ा बाजार है। जो हटाने के बाद भी फिर से चलचित्र ढाल पर मदरसा रोड पर फिर से लग रहा है। इससे वहां बड़ी संख्या में वाहनों के आने और लोगों की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई। वहीं सड़क पर तिकोनिया से रतूपुरा चौराहे तक वाहनों के अवैध स्टैंड के कारण भी यातायात अवरुद्ध रहता है। इस कारण भी जाम लगा रहा। तीसरा कारण रतूपुरा चौराहे के पास हो रहे पुलिया का निर्माण धीमी गति से होने का कारण भी जाम की स्थिति बनी। जाम के दौरान कोई पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। इस कारण लोग स्वयं ही जाम से जूझते रहे। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता का कहना है कि पुलिया का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और शीघ्र निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें