फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश से नगर और देहात इलाके में आठ घंटे ठप रही बिजली

Tue, 08 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। रविवार शाम ताजियों का जुलूस निकलने और और सोमवार सुबह तेज बारिश होने की वजह से नगर और देहात इलाके में आठ घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। रविवार शाम को नगर में ताजियों का जुलूस निकलने की वजह से विद्युत विभाग द्वार एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति रोक दी गई। ऐसी स्थिति में रविवार शाम पांच बजे से देर रात दस बजे तक निर्धारित शेडयूल में विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक तेज बारिश होने के दौरान निर्धारित शेडयूल में विद्युत आपूर्ति ठप रही। देहात इलाके के सहसपुर, सफीलपुर और स्योंडारा विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों पर सोमवार सुबह कहीं चार घंटे तो कहीं छह घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें