डिलारी। नगर में बारिश से जलमग्न सड़कें
डिलारी। रविवार की देर रात शुरू हुई झमाझम बारिश से नगर की सड़के जलमग्न हो गई। नगर की सभी सड़कें नाले का रूप घारण किए हुए थीं। क्षेत्र में डिलारी से मुरादाबाद जाने वाले मार्ग पर मंझोली, सिहाली खददर, काजीपुरा, बढ़ेरा,चटकाली, सलेमसराय में जलभराव रहा । इसी प्रकार डिलारी से जमशेदपुर जाने वाले मार्ग पर मानपुर व तगाला में लोगों व वाहनों को जलभराव से जूझना पड़ा । डिलारी के अंदर सड़के नाले का रूप धारण किए हुए थी। मेन बाजार में बारिश का पानी दुकानों के अंदर प्रवेश कर गया जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , थाना परिसर व ब्लाक कार्यालय में भी जलभराव हुआ ।