फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डेगूं के चलते शहर में चला फाॅगिंग का महा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम भी फाॅगिंग करने के लिए मुस्तैद हो गया है। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को पीलीकोठी से फाॅगिंग के लिए 40 दो पहिया और 17 चार पहिया वाहनों को शहर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजय चौहान ने अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ कार्यालय में शहर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में फाॅगिंग करने की रणनीति तैयार की। इसके बाद नगर आयुक्त ने पीलीकोठी से 17 दो पहिया वाहनों और 40 चार पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर डेंगू प्रभावित सिविल लाइंस, कटघर, मझोला, जयंतीपुर लाकड़ीवालान सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष फाॅगिंग करने की हिदायत दी। बताया कि कोई मच्छरजनित क्षेत्र छूटना नहीं चाहिए। फाॅगिंग अभियान रोज चलाया जाएगा।
इस मामले में प्रतिदिन जिला अस्पताल से डेंगू के मामले में रिपोर्ट ली जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि मच्छरों को समाप्त किया जा सके। इसके अलावा विशेष सफाई अभियान भी संबंधित क्षेत्रों को केंद्र में रखकर चलाया जाएगा। वर्तमान समय में आम लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों की फीडबैक लेकर नगर निगम अभियान जारी रखेगा। सामूहिक प्रयास के माध्यम से डेंगू के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें