फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बदनामी होने पर मेहनाज और सद्दाम ने रची सोनू की हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मोहल्ले में बदनामी होने के बाद मेहनाज और उसके भाई सद्दाम ने सोनू की हत्या की साजिश रची थी। भाई-बहन इतने गुस्से में थे कि वो किसी भी कीमत पर सोनू को मारना चाहते थे। उन्होंने दो दिन तक हत्या की प्लानिंग की। तीसरे दिन मेहनाज ने सोनू को कॉल कर जंगल में बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। चौथे दिन जब मेहनाज के बुलाने पर सोनू मिलने के लिए सैफनी क्षेत्र में गन्ने के खेत में पहुंचा तो वहां पहले से माैजूद सद्दाम के दोस्त रिजवान ने सोनू को पकड़ लिया। मेहनाज ने पैर दबा लिए और सद्दाम ने सोनू की गला काटकर हत्या कर दी। सिर को धड़ से अलग कर दो किमी. दूर ले जाकर डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया था।
विज्ञापन

बिलारी के सहसपुर निवासी सोनू की ननिहाल रामपुर के सैफनी के मोहल्ला मझरा में है। सोनू के ननिहाल के पड़ोस में रहने वाली मेहनाज बिलारी के थांवला स्थित कॉलेज से आईटीआई कर रही थी। करीब छह माह पहले सोनू और मेहनाज की जान पहचान कॉलेज से घर लौटते समय हो गई थी। तब दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे।
दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो सोनू ने अपनी ननिहाल में ज्यादा आना-जाना शुरू कर दिया था। एक दिन सोनू ने मेहराज को अपने पास बैठाकर फोटो खींच लिए थे। इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उसने मेहनाज को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। सोनू ने मेहनाज पर बाहर घूमने जाने का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

तब सोनू ने अपनी ननिहाल लाकर अपने रिश्तेदारों को फोटो दिखाए और कहा कि वह मेहनाज से शादी करना चाहता है। यह बात सैफनी में फैली तो मेहनाज के भाई सद्दाम तक पहुंच गई। घटना से चार दिन पहले सद्दाम ने अपनी बहन से पूछताछ की तो वह रोने लगी। इसके बाद उसने आपबीती सुनाई। सद्दाम और मेहनाज ने सोनू को सबक सिखाने और उसकी हत्या करने की साजिश रची।
दो दिन तक पूरा प्लान तैयार किया। जिसमें सद्दाम ने अपने दोस्त रिजवान को भी शामिल कर लिया। तीसरे दिन मेहनाज ने सोनू को कॉल कर उसे बरूआ पुल के पास जंगल में आकर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उस दिन सोनू नहीं आया। इसके बाद युवती, उसका भाई और भाई का दोस्त घर लौट गए थे। नौ सितंबर को फिर से मेहनाज ने कॉल की। जैसे ही सोनू गन्ने के खेत में पहुंचा उसे तीनों ने दबोच लिया। रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए और छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी।



गला रेतते हुए बोला था सद्दाम, चार दिन से घुट रहा था
पुलिस पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि जब मेहनाज ने सोनू के पैर दबा लिए और रिजवान ने उसके हाथ पकड़ लिए थे। इस दौरान उसे पिछले चार दिन का एक-एक पल याद आने लगा। हत्या के दाैरान उसने कहा कि तेरी वजह से बदनामी हो रही है। चार दिन से घुट रहा हूं। आज मुझे चैन मिलेगा। आरोपी ने पूछताछ में कहा कि उसे हत्या का कोई पछतावा नहीं है।



कपड़े, बोतल में पेट्रोल, रस्सी, छुरी लेकर गए थे आरोपी
तीनों हत्यारोपियों ने ऐसी प्लानिंग की थी कि मौके पर कोई सबूत न छूटे। इसके लिए तीनों थैली में अपने-अपने कपड़े, बोतल में पेट्रोल, रस्सी और छुरी ले गए थे। हत्या करने के बाद सोनू का सिर थैली में रख लियाथा। इसके बाद उसके कपड़े उतार दिए थे और मृतक की पहचान न हो। इसके लिए आरोपियों ने हर तरह का प्रयास किया। आरोपी का सिर दो किलोमीटर दूर डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया था। इसके बाद तीनों आरोपियों ने अपने-अपने कपड़े बदले और दूसरे कपड़े पहन लिए थे। खून के सने कपड़े पेट्रोल डालकर जला दिए थे। बोतल भी आग में डाल दी थी। इसके अलावा सोनू और मेहनाज का मोबाइल भी तोड़ दिया था।



डीएनए के लिए सैंपल लिए गए
रामपुर में ही शव का पोस्टमार्टम किया गया था। इस दौरान डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी लिए गए हैं। अगले दिन सिर मिला। उससे सैंपल लिए गए हैं। अब पुलिस दोनों सैंपल का मिलान कराने के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी। सैंपल मुरादाबाद की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं।



सिपाही बनने की तैयारी कर रही थी मेहनाज, पहुंची जेल
अपने भाई के साथ मिलकर सोनू की हत्या कराने वाली मेहनाज सिपाही बनने की तैयारी कर रही थी। उसने पिछले दिनों सिपाही भर्ती की परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद मेहनाज परिणाम का इंतजार कर रही थी। साथ ही फिजिकल टेस्ट की तैयारी में लग गई थी, लेकिन इस जघन्य हत्याकांड के बाद जेल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें