फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चटख धूप की वजह से पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद बुधवार को चटख धूप खिली। इसकी वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही मौसम साफ था। इसकी वजह से धूप में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा तपिश ज्यादा थी। शाम तक ऐसा ही मौसम रहा। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार सुबह वातावरण में नमी 74 फीसदी थी, जो शाम को सिर्फ 43 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। इसकी वजह से अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। धीरे-धीरे ठंड का असर अब कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें