फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नशे में धुत चालक ने बाउंड्री तोड़ी, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चौधरी चरण सिंह चौक पर रविवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। कार नगर निगम की ओर बनाई गई बाउंड्री से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाउंड्री पर लगी फसाड लाइट चकनाचूर हो गई। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। बाउंड्री की रेलिंग और संरचना में भी करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों के मुताबिक कार चालक नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि पहले उसने सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर बाउंड्री में जा घुसी। बाउंड्री के करीब 30 मीटर हिस्से को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

तेज टक्कर के बावजूद कार चालक की जान बच गई। उसे हल्की-फुल्की चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें