उन्होंने कर्मचारियों को संरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए निर्देशित किया। बरेली स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं को परखा। दलपतपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर कार्यालय, कार्गो टर्मिनल के लिए कार्य में आने वाली बाधाओं को जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे समय से कंटेनर टर्मिनल का कार्य पूर्ण हो सके। यह कंटेनर टर्मिनल नेशनल हाईवे के नजदीक है जिससे व्यापारियों को इसका काफी लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीओएम आशीष सिंह, सीनियर डीसीएम फ्रेट ऋचा शर्मा, सीनियर डीएसओ प्रशांत शर्मा, डीईएन (तृतीय) अनुपम चाहर, सीनियर डीएमई (कैरीज एवं वैगन) रॉबिन बंसल आदि मौजूद रहे।