फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर कंपनी के चालक और कर्मचारी ने चोरी किया सात लाख की चांदी का पार्सल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में कोरियर कंपनी के कार्यालय से चालक और कर्मचारी ने सात लाख रुपये कीमत की चांदी की पायलों का पार्सल चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज करने के चौबीस घंटे के भीतर ही आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी निशानदेही पर चांदी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि मझोला के सम्राट अशोक नगर निवासी राम किशोर ने पंद्रह जुलाई को मझोला थाने में केस दर्ज कराया था। राम किशोर ने बताया था कि वह आरवीएन इंटरप्राइज नाम से कोरियर कंपनी चलाते हैं। कोरियर कंपनी कार्यालय कांशीराम नगर गेट के पास स्थित है। राम किशोर ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को नौ बजे दिल्ली से एक पार्सल आया था। जिसमें सात लाख रुपये कीमत की 20 किलो 500 ग्राम चांदी की पायलें थीं। कोरियर कंपनी के कार्यालय से पार्सल बरेली भेजना था। इसी दौरान कार्यालय में मझोला के सूर्यनगर निवासी चालक जितेंद्र कुमार और उसका साथी कर्मचारी विकासनगर निवासी धीरज राघव आ गए। दोनों ने चांदी का पार्सल गायब कर दिया। बरेली भेजने के लिए गाड़ी में माल लदा गया तो देखा कि चांदी का पार्सल गायब है। इसके बाद पार्सल की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पता चला कि जितेंद्र कुमार और धीरज भी कार्यालय नहीं आ रहे हैं। पंद्रह जुलाई को राम किशोर ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया। मझोला पुलिस ने आरोपी जितेंद्र और धीरज राघव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की पायलें बरामद कर ली हैं। शनिवार शाम पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें