फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई डबल डेकर बस, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर डबल डेकर बस लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय डबल डेकर का चालक दिल्ली में मजदूरों को छोड़ने के बाद शाहजहांपुर लौट रहा था।
विज्ञापन

पाकबड़ा के चौधरपुर निवासी जमील (45) मंगलवार को मजदूरों को लेकर शाहजहांपुर से दिल्ली गया था। मजदूरों को उतारने के बाद जमील शाहजहांपुर लौट रहा था। रात करीब तीन बजे बस लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से भिड़ गई। जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में बस और ट्रैक्टर के चालक घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसओ दीपक मलिक पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए।
उन्हें एंबुलेंस से घायलों जिला अस्पताल रामपुर भिजवाया, जहां डाॅक्टरों ने बस चालक जमील को मृतक घोषित कर दिया। इस हादसे से लकड़ियां हाईवे पर फैल गई थी। जिससे काफी लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को रोड हटा कर किनारे कराया। इसके बाद ही यातायात चालू हो पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें