फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में चिकित्सक ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर के बहुचर्चित सीए हत्याकांड में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने अदालत पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीए की पत्नी शालिनी तिवारी ने मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 31 मार्च को पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरन शर्मा और कोतवाली के रेती स्ट्रीट मोहल्ला निवासी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। तब दोनों ने बताया था कि सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक ललित कौशिक ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। उसने दस लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस मामले में की सुनवाई जनपद न्यायाधीश डॉ. अजय कुमार की अदालत में की जा रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि अदालत ने शुक्रवार को गवाह के रूप में सीए श्वेताभ तिवारी के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक राजीव शर्मा ने अपने बयान दर्ज कराए। जिससे आरोपियों के वकीलों ने जिरह की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें