फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमिका के चक्कर डॉक्टर ने पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला कहना है कि उसका पति डॉक्टर है। प्रेमिका के चक्कर में आकर उसने मुझे तीन तलाक दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि साल साल पहले उसकी शादी बिलारी क्षेत्र निवासी डॉक्टर के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। अब कुछ समय से पति के एक अन्य युवती से प्रेम संबंध हो गए हैं। महिला को इसकी भनक लगी तो उसने इसका विरोध किया।
आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उससे दहेज की मांग की जाने लगी। महिला का कहना है कि पति ने उस लड़की से ही शादी करने की बात कही है सात जुलाई को पति ने महिला के साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें