सिविल लाइंस के अशोक नगर निवासी डॉ. शिवांशु सक्सेना ने अपनी तहेरी बहनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया है कि तहेरी बहनें घर आईं और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गईं।
डॉ. शिवांशु सक्सेना ने बताया कि वह दिल्ली में क्लीनिक चलाते हैं। उनके ताऊ कैलाश सक्सेना की तीन बेटियां हैं। तीनों शादीशुदा हैं। ताई के देहांत के बाद वह अकेली रहे गए थे। तब शिवांशु और उनकी मां ने ही ताऊ की देखभाल की थी। 22 जुलाई 2024 को ताऊ का देहांत हो गया। चार अगस्त को तेरहवीं में रिश्तेदार जुटे थे।
ताऊ की बेटी गाजियाबाद के वैशाली निवासी रीतू सक्सेना और मेरठ के पुरानी सब्जी मंडी निवासी पायल आई थीं। दोनों बहनों ने ताऊ के इंश्योरेंस के कागजात और अन्य सामान ले लिया। इसी दौरान डॉक्टर की मां पड़ोस में हवन का प्रसाद देने चली गई थीं। इसी दौरान दोनों बहनों ने डॉक्टर की मां के 21 तोले सोने के जेवर और 250 ग्राम चांदी के जेवर लेकर चली गईं। इस मामले की शिकायत डॉक्टर ने पुलिस से की। आरोप है कि दोनों बहनों ने फोन पर धमकी दी कि अपनी शिकायत वापस ले लो नहीं तो मां बेटे को जान से मार देंगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।