फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: दुकान के विवाद को लेकर डॉक्टर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दुकान के विवाद को लेकर खुशहालपुर में शनिवार की शाम कुछ लोगों ने डॉक्टर पर रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद डॉक्टर ने मझोला थाने में महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अमरोहा जिले के वेंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रजबपुरा गजरौला के सहायक प्रोफेसर डॉ. विपिन कुमार ने खुशहालपुर में सितंबर 22 में महिलाओं के प्रसाधन संबंधी दुकान खोली है। दुकान खुशहालपुर के रहने वाले कृष्ण प्रताप, अनुराधा पत्नी दिनेश कुमार सिंह और अमरित पुत्र दिनेश कुमार ने दिलाई थी। डॉक्टर का कहना है कि उन्होंने दुकान के देखभाल की जिम्मेदारी अनुराधा और उसके पति दिनेश को दी। उसने दुकान में सामान खरीदने के लिए दस लाख रुपये दिए। इनमें तीन लाख 90 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से अनुराधा के खाते में दिए थे। कुछ दिन बाद पैसे का हिसाब मांगने पर महिला और उसके पति आनाकानी करने लगे। इसके बाद डॉक्टर ने दुकान बंद कर दी। आरोप है कि घटना से गुस्साई महिला उनके अस्पताल पहुंच गई और जाति सूचक गाली दी। महिला ने डॉक्टर के ऊपर झूठे आरोप लगाते हुए मझोला थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

पांच फरवरी को महिला ने दुकान का ताला बदल दिया। इस बारे में पूछने पर पति और पत्नी जान से मारने की धमकी देने लगे। शनिवार की शाम सात बजे डॉक्टर दुकान पर खुशहालपुर में पहुंचे तो चार लोगों ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। डॉक्टर के सिर में काफी चोटें पहुंची। इस मामले में डॉक्टर के तहरीर देने पर मझोला पुलिस ने अनुराधा, दिनेश कुमार, अमरित और कृष्ण प्रताप के खिलाफ नौ धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे की जांच सीओ सिविल लाइंस कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें