फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बैंकों में आवेदन लंबित होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बैंकों में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संबंधित बैंक प्रबंधकों को निर्धारित समयावधि में सभी लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैंकर्स अपने स्तर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें