फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डीएम ने होली की छुट्टी निरस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के कारण डीएम मानवेंद्र सिंह ने होली की छुट्टी (26 मार्च) निरस्त कर दी है। इसके स्थान पर अब 30 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी पर अवकाश मिलेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि लगातार अवकाश के कारण नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों को काफी कम समय मिलेगा। इसी कारण 26 मार्च पर होली के अवकाश को निरस्त किया गया है। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के कार्यों को निष्पक्षता और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए हैं। चूंकि मुरादाबाद में प्रथम चरण में चुनाव है।
आयोग के निर्देशानुसार 27 मार्च तक नामांकन किया जाएगा। 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च को इच्छुक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। 19 अप्रैल को मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए मतदान का समय निर्धारित किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें