फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडलीय जूनियर बालिका फुटबाल टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ एवं खेल निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 17 अगस्त तक अमेठी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित कर दी गई है। शनिवार को सीआरएस पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के नाम जारी किए गए। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सभी 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया है। चयन समिति में जिला फुटबाल एसोसिएशन की महिला विंग की सचिव माधुरी देवी, महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल, सहायक सचिव आमिर मिर्जा, सीनियर खिलाड़ी टीना सैनी, क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह और फुटबाल कोच नादिर रजा शामिल रहे। जिला फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि टीम प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें