फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडलायुक्त ने धान खरीद में तेजी लाने के दिए निर्देश

Thu, 24 Oct 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंडल के तीन जिलों में धान की खरीद धीमी होने पर मंडलायुक्त ने प्रभारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने आयुक्त सभागार में बुधवार को धान खरीद की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया गया कि रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में कम मात्रा में धान खरीद हुई है। मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए तीनों जिलों के प्रभारी अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारियों को खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय एजेंसियों द्वारा धान खरीद के बाद किसानों को किए जा रहे भुगतान को सत्यापित कराए जाने की भी हिदायत दी।
संभागीय खाद्य नियंत्रक एवं अपर जिलाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर निर्धारित मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराएं। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। केंद्र संचालक द्वारा लापरवाही या अनियमितता बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में आरएफसी मुरादाबाद मंडल, मंडल के सभी एडीएम, उप-निदेशक मंडी, डीआर कोऑपरेटिव और सभी डिप्टी आरएमओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें