फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: क्रिकेट मैच खेलते हुए युवक भिड़े, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। काजीपुरा में रविवार को क्रिकेट मैच खेलने के दौरान दो टीमें आपस में भिड़ गईं। मैदान में ही दोनों टीमों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहीं सिर में बेल्ट लगने से एक युवक घायल हो गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को खदेड़कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के काजीपुरा में टंकी के पास वाले मैदान में रविवार को गांव की दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान एक टीम के खिलाड़ी बिना टॉस के पहले बैटिंग करने की जिद्द पर अड़ गए। इस पर दूसरी टीम के खिलाड़ी विरोध करने लगे। इसी दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कहासुनी से बात धक्कामुक्की और फिर मारपीट तक पहुंच गई। एक टीम के युवकों बेल्ट और विकेट से हमला कर दिया। एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलने पर अगवानपुर चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवकों को खदेड़कर भगा दिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों को थाने में भेज दिया। जहां दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें