पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर आईएफटीएम विवि के बाहर अवैध वसूली को लेकर
दर्जन भर छात्रों ने पॉलीटेकनिक छात्रों को लोहे और सरिया पीटकर लहूलुहान कर दिया है। संस्थान के गेट पर हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हमलावर छात्र फरार हो गए। पुलिस ने घायल छात्र की तहरीर पर चार
नामजद समेत दस बारह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के शियाज नगर निवासी अमन कुमार आईएफटीएम में पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र है। अमन के साथ ही रजबपुर थाना क्षेत्र के नगलिया जट निवासी निकाशु राणा बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र है। अमन और निकाशु राणा परीक्षा देने के बाद सोमवार दोपहर तीन बजे संस्थान के बाहर खड़े थे। तभी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के फलेदा गांव निवासी नितिन ढिल्लो, नमन गौशाल और अंकित निवासी लोदीपुर राजपूत समेत दस से बारह अज्ञात युवक हाथों में लोहे की रॉड, सरिया और बेल्टों से लैस होकर हम दोनों से मारपीट करना शुरू कर दिया। झगड़े से अफरा तफरी मच गई। झगड़े में अमन और निकाशु राणा दोनों के सिर में गंभीर
चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दबंग छात्रों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल अमन और निकाशु राणा को जिला अस्पताल
भर्त्ती कराया है। पुलिस ने अमन की तहरीर पर नितिन ढिल्लो निवासी फलेदा थाना पाकबड़ा, नमन गौशाल और अंकित निवासी लोदीपुर राजपूत और विशाल उर्फ
कांचा सहित दस बारह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया की पुलिस ने चार छात्रों को नामजद करते
हुये एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फरार हमलावर छात्रों की तलाश की जा रही है। आईएफटीएम संस्थान के चीफ प्रॉक्टर मनोज कुमार ने बताया
की मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार को संस्थान खुलने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी हो पायेगी। जो भी छात्र दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।