रामपुर मनिहारान के मोहल्ला कायस्थान में रामलीला के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद होने से इलाके के लोग दहशत में है। बताया जा रहा है कि इलाके में रामलीला का मंचन चल रहा था, तभी किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई, लाठी डंडे चले। हंगाम इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर तलवार से हमला करने लगे। मौके से किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।