मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के सलेमपुर बंगर गांव राजू और राजकुमार के परिवार रहते हैं। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उनका बेटा शिवम मंगलवार शाम साबुन लेने दुकान पर जा रहा था। उसी दौरान आरोपी बबलू, उसका भाई राजू, पिता हरनारायण और मां चंद्रवती ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के राजू ने आरोप है कि उसकी मां चंद्रवती मंगलवार शाम गांव में ही पकौड़ी के ठेले पर पकौड़ी ले रही थी। उसी दौरान आरोपियों ने चंद्रवती को मारपीट कर घायल कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि राजकुमार की तहरीर पर बबलू, उसके भाई राजू, पिता हरनारायण और मां चंद्रवती के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। जबकि राजू की तहरीर के आधार पर राजकुमार, उसके बेट शिवम, भाई जगवीर और पत्नी रेवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।