फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शहर में जर्जर और गले खंभे, विभाग बना अंजान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में कई स्थानों पर लगे खंभे जर्जर और नीचे से गल चुके हैं। इन जर्जर खंभों के सहारे दौड़ रही बिजली किसी दिन कोई बडे़ हादसे को निमंत्रण दे सकती है। इसके बाद भी विभाग ने इन जर्जर खंभों को बदलने की जहमत नहीं उठाई है। विभाग की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है। बिजली विभाग आरडीएसएस याेजना के तहत शहर की बिजली व्यवस्था को सुधारने का दावा कर रहा है। बीते दिनों पुरानी लाइनों और जर्जर खंभों को बदल गया। लेकिन इसके बाद भी कई मोहल्लों में लगे बिजली के खंभे जर्जर और गले हुए स्थिति में हैं।
विज्ञापन

व्यवस्था में सुधार की जगह जुगाड़ कर काम को पूरा कर लिया गया है। विभाग ने कुछ स्थानों पर जर्जर खंभों में एंगल लगाकर बेल्डिंग कर दिया है। अगर किसी वाहन की टक्कर लग जाए तो यह खंभे एक पल में ही धराशायी हो जाएंगे। वहीं कई स्थानों पर खंभे नीचे से गल गए हैं तो कुछ तारों के बोझ से झुक गए हैं। इन लोहे के खंभों की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। गले हुए खंभे कब गिर जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं।
सैमर टोला और गणेश कॉलोनी के गली नंबर नौ व छह के बाहर लगे पोल काफी हद तक नीचे गल चुके हैं। इन खंभों पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में कब हादसा हो जाए कहा नहीं जा सकता है। स्टेट बैंक के सामने लगा खंभा पूरी तरह गल कर जर्जर हो चुका है। सीता आश्रम रोड पर एक खंभा पूरी तरह झुक गया है। तेज हवा में यह खतरा रहता है कि अचानक कहीं खंभा टूट कर न गिर जाए। बिजली आते समय खंभा टूट कर गिर गए तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन विभाग ने पुराने होने के कारण गल चुके खंभों को बदलवाने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन




गले हुए खंभों पर एंगल का जुगाड़



विभाग ने व्यवस्था में सुधार की जगह जुगाड़ कर काम को पूरा कर लिया है। कई स्थानों पर जर्जर ओर गल चुके खंभों को एंगल लगाकर बेल्डिंग कर दिया है। कई खंभों को प्लास्टिक लपेटकर उन्हें दुरुस्त करा गया है। हालांकि यह जुगाड़ की व्यवस्था इन खंभों को कब तक संभालकर रखेगी, इसका तो ईश्वर ही मालिक है।
विज्ञापन






शहर में इन स्थानों पर हैं जर्जर और गले हुए खंभे

मुंसिफ रोड



स्टेट बैंक के सामने

लोधियान मोहल्ला



सैमर टोला

तहसील के सामने



दुर्गा धाम कॉलोनी

सीता आश्रम रोड



गणेश कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें