फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डायरिया का कहर, हर दिन 10 मरीज हो रहे भर्ती

Tue, 16 May 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डायरिया का कहर इन दिनों जिला अस्पताल में देखा जा सकता है। ओपीडी में 50 से ज्यादा बच्चे व औसतन 30 व्यस्क मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। इनमें से 10 मरीजों को रोजाना भर्ती किया जा रहा है। सिर्फ बच्चा वार्ड में ही 32 मरीज भर्ती हैं। जबकि ज्यादा हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी में सोमवार को तीन मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों में पानी की कमी हो रही है। तापमान तेजी से बढ़ने के कारण बच्चों से बड़े तक डायरिया के प्रभाव में आ रहे हैं। अगले ढाई महीने तक एसी ही स्थिति बने रहने की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं जंक फूड के कारण बच्चों में लीवर में इन्फेक्शन की समस्या आ रही है। इस तरह के 10 मरीज हर दीन जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनके अभिभावकों का कहना है कि बच्चे नूडल्स के लिए जिद करते हैं। न देने पर खाना ही नहीं खाते। डॉक्टरों ने इन्हें सलाह दी है कि नूडल्स की जगह बच्चे को वेजीटेबल सूप पिलाएं।
डॉक्टरों की सलाह है कि बाहर निकलें तो पानी की बोतल अपने साथ रखें। हर दिन कम से कम 10 गिलास पानी पीएं। गर्मियों में जंक फूड, फ्रिज में रखा बासी खाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर सलाद, फल, जूस व ओआरएस लेने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


गंभीर मरीजों में ये हैं लक्षण
डायरिया के तीन गंभीर मरीज जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती हैं। इनमें बेहोशी, दौरे पड़ना, पेशाब न करना आदि लक्षण हैं। इन मरीजों को लगातार ग्लूकोस चढ़ाया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सामान्य उल्टी दस्त की समस्या होने पर फौरन डॉक्टर से परामर्श व दवा लें। इलाज न लेने पर यह समस्या गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की सलाह
ओआरएस, नारियल पानी का सेवन करें
दलिया, मूंग की दाल आदि हल्का भोजन करें
गर्मी में कम से कम बाहर निकलें
बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें
बच्चों को खरबूजा, तरबूज, पपीता आदि खिलाएं
जंक फूड बिल्कुल न खाएं
फ्रिज में रखे बासी खाने से परहेज करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें