फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डायरिया और बुखार के बढ़ रहे रोगी, चिकित्सक दे रहे दवाइयां

Tue, 09 Jun 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सोमवार को सीएचसी में इलाज कराने के लिए 500 से अधिक रोगी पहुंचे। इनमें ज्यादातर उल्टी, दस्त, बुखार, खांसी-जुकाम, आंखों में परेशानी और चरम रोग के रोगी रहे। इस समय गर्मी के मौसम में सरकारी और निजी अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ी हुई चल रही है। चिकित्सक रोगियों को उपचार के साथ बचाव के तरीके भी बता रहे हैं। इस वक्त डायरिया और बुखार के रोगियों में इजाफा हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पाचन क्रिया बिगड़ने से डायरिया की आशंका बढ़ जाती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह का कहना है कि सीएचसी पर सभी महत्वपूर्ण दवाइयां मौजूद हैं। उन्होंने स्टाफ को भी निर्देश दिए हैं कि वह ओपीडी में समय से बैठकर रोगियों का चिकित्सीय परीक्षण व इलाज करें। किसी भी दशा में बाहर से दवाइयां न लिखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें